28 Mar 2024, 20:13:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गौर का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 3:12PM | Updated Date: Aug 21 2019 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का राजधानी भोपाल में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। गौर का स्थानीय सुभाष नगर विश्राम घाट पर बारिश के बीच अंतिम संस्कार किया गया। उनके पौत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी।
 
राज्यपाल लालजी टंडन ने विश्राम घाट पहुंचकर स्वर्गीय गौर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पार्टी उपाध्यक्ष प्रभात झा, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और उमाशंकर गुप्ता समेत पार्टी के बहुत से आला नेता वहां मौजूद रहे।
 
इसके पहले स्वर्गीय गौर की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए पार्टी की प्रदेश इकाई के कार्यालय में रखा गया। वहां बहुत से पार्टी कार्यकर्ताओं और स्वर्गीय गौर के विधानसभा क्षेत्र रहे स्थानीय गोविंदपुरा के निवासियों ने अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय गौर की पार्थिव देह को पार्टी कार्यालय से विश्राम घाट लाया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »