29 Mar 2024, 17:34:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मरयम और उनके चचेरे भाई युसूफ अब्बास की व्यक्तिगत रिमांड 14 दिन बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 2:39PM | Updated Date: Aug 21 2019 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की उपाध्यक्ष मरयम नवाज और उनके चचेरे भाई युसूफ अब्बास की जवाबदेही अदालत ने बुधवार को व्यक्तिगत रिमांड 14 दिन बढ़ा दी है। दोनों को अब चार सितंबर को अदालत के समक्ष पेश किया जायेगा। इससे पहले चौधरी चीनी मिल मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) ने मरयम और अब्बास की 12 दिन की व्यक्तिगत रिमांड मंजूर की थी। मरयम और अब्बास को कोट लखपत जेल से गिरफ्तार किया गया था जहां वह कारावास में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात करने जा रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »