16 Apr 2024, 21:36:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला और अमेरिकी अधिकारियों के बीच बातचीत जारी: मादुरो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 8:56AM | Updated Date: Aug 21 2019 8:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका के साथ बातचीत होने की पुष्टि की है। मादुरो ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और वेनेजुएला के अधिकारियों के बीच कई महीनों से बातचीत हो रही है। उन्होंने कहा, मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि मेरी अनुमति से अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कई महीनों से हमारे अधिकारी संपर्क में बने हुए हैं।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बयान में कहा था कि वाशिंगटन वेनेजुएला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संपर्क में बना हुआ है। गौरतलब है कि मादुरो के नेतृत्व में कई वर्षों से वेनेजुएला गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। बढ़ती कीमतों के अलावा खाने-पीने और दवाईयों की कमी के कारण लाखों लोगों ने वेनेजुएला से पलायन भी किया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »