29 Mar 2024, 17:32:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इटली के प्रधानमंत्री ने इस्तीफे की घोषणा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 8:54AM | Updated Date: Aug 21 2019 8:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोम। इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे ने अपने कैबिनेट गठबंधन के भीतर गंभीर राजनीतिक विवाद के बाद मंगलवार को अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की। कोंटे के इस्तीफे से प्रवासी-विरोधी लीग पार्टी और सत्ता-विरोधी फाइव स्टार मूवमेंट के बीच 14 महीने का शासन में रहने का अनुभव समाप्त हो जाएगा।

इस संकट की शुरुआत इस महीने के पहले सप्ताह में ही हो गई थी जब लीग के नेता और गृह मंत्री माटेओ साल्विनी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। संसद के उच्च सदन को संबोधित करते हुए कोंटे ने ऐसा करने के लिए साल्विनी की कड़ी आलोचना भी की। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »