19 Mar 2024, 10:06:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जिब्राल्टर से छूटने के बाद भारतीय चालक दल के साथ ईरानी टैंकर रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 2:32AM | Updated Date: Aug 21 2019 2:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। जिब्राल्टर की ओर से पिछले हफ्ते छोड़े जाने के बाद ईरानी तेल टैंकर चालक दल के साथ रवाना हो गया। चालक दल में अधिकतर भारतीय हैं। जिब्राल्टर के स्थानीय प्रशासन ने बताया कि वे अमेरिकी वारंट के आधार पर पोत को रोकने का आदेश अदालत से पाने में असफल रहे। ग्रेस-1 नामक इस पोत को ब्रिटेन के अर्धस्वायत्त क्षेत्र जिब्राल्टर ने चार जुलाई को स्पेन तट से पकड़ा था। इस पोत को ईरान ने एड्रियन दरिया नाम दिया है। समुद्री यातायात निगरानी वेबसाइट के मुताबिक टैंकर ने रविवार शाम जीएमटी समयानुसार 2300 बजे से पहले लंगर उठाया और वह पूर्व में भूमध्यसागर की ओर बढ़ रहा है। यूनान का कलामाता उसका पड़ाव होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »