18 Apr 2024, 08:08:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लाओस सड़क हादसे में चीन के 13 पर्यटकों की मौत, 31 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 3:50PM | Updated Date: Aug 20 2019 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वियनतियाने। लाओस के उत्तरी इलाके में एक सड़क दुर्घटना में चीन के 13 नागरिकों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। लाओस स्थित चीनी दूतावास ने मंगलवार को इस घटना की पुष्टि की। यह हादसा वियनतियाने से 180 किलोमीटर उत्तर में सोमवार को दोपहर के बाद तब हुआ जब 43 चीनी पर्यटकों, एक चीनी यात्रा सहायक तथा चालक एवं टूर गाइड समेत दो लाओस के नागरिकों के साथ बस सड़क पर पलट गयी। दूतावास ने एक वक्तव्य में बताया कि सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।
 
घायलों में दो की हालत गंभीर है। लाओस के दोनों नागरिक मामूली रूप से घायल हैं। पुलिस के मुताबिक ब्रेक फेल होने के कारण संभवत: यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर बचाव एवं राहत कार्यें के लिए दूतावास और लुआंग प्रबांग स्थित महावाणिज्य दूतावास के कर्मचारी भी पहुंचे। चीनी सेना के हेलीकॉप्टर के जरिये चिकित्सकों का एक दल भी घायलों की देखरेख के लिए मौके पर पहुंच गया है।      
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »