19 Mar 2024, 10:32:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नहीं आएगी मंदी: कुडलो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 8:46AM | Updated Date: Aug 19 2019 8:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के मुख्य आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो ने निकट भविष्य में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में किसी भी प्रकार की मंदी की आशंका से इनकार किया है। कुडलो ने रविवार को एनबीसी न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा, निश्चित रूप से मेरे मुताबिक कोई आर्थिक मंदी नहीं आने वाली।
 
उपभोक्ता बेहतर वेतनों पर काम कर रहे हैं और तेजी से खर्च भी करते हैं। इसके अलावा वे बचत भी कर रहे हैं, जोकि नैतिक रूप से एक अच्छी स्थिति है। इसलिए मेरे मुताबिक 2019 में आर्थिक विकास बेहतर रहेगा। कोई आर्थिक मंदी नहीं होगी। कुडलो का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक युद्ध चल रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »