19 Mar 2024, 07:31:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अरुण जेटली की हालत चिंताजनक बनी हुयी है। वह पिछले 10 दिनों से राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,गृहमंत्री अमित  शाह तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत  विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अस्पताल पहुंच कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले चुके हैं। कोविंद पूर्व वित्त मंत्री का  हालचाल जानने  के लिए शुक्रवार को एम्स पहुंचे, जहां  जेटली का आईसीयू में इलाज चल रहा है। मोदी नौ अगस्त को जेटली का हालचाल जानने एम्स गये थे। मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और भाजपा के अन्य शीर्ष नेता  जेटली  को देखने एम्स जा चुके हैं।
 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री का  हालचाल जानने वालों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने आज एम्स पहुंचकर जेटली का हाल जाना। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावाती और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अस्पताल पहुंच कर श्री जेटली का हालचाल जाना। जेटली कमजोरी और बेचैनी की शिकायत के  बाद नौ अगस्त से एम्स में भर्ती हैं। स्वास्थ्य का हवाला देते हुए  जेटली ने इस साल  चुनाव नहीं लड़ा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »