18 Apr 2024, 22:31:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तानः काबुल के वेडिंग हॉल में धमाका, 40 लोगों की मौत, 100 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 9:56AM | Updated Date: Aug 18 2019 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी में शनिवार देररात एक शादी समारोह में हुए बम धमाके में करीब 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 100 लोग घायल बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले गृह मंत्रालय की प्रवक्ता के हवाले से कहा गया था कि धमाके में जान गंवाने वालों की संख्या बाद में बताई जाएगी। धमाके के बाद गृह मंत्रालय की प्रवक्ता नुसरत रहीमी ने मीडिया को बताया था कि शनिवार देररात हुई इस घटना के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं जुटाई जा सकी है।
 
इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि आखिर धमाके के पीछे की वजह क्या थी। इस बारे में कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है इसलिए इतनी जल्दी सही आंकड़ा देना संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने यह जरूर बताया कि यह धमाका काबुल के पश्चिमी इलाके में एक वेडिंग हॉल में हुआ। उन्होंने कहा कि यह शहर का वह हिस्सा है जहां अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के लोग काफी संख्या में रहते हैं। इस धमाके ने अफगानिस्तान की राजधानी में पिछले कुछ दिनों से बहाल हुई शांति फिर छीन लिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »