29 Mar 2024, 13:20:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूक्रेन के होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 1:56AM | Updated Date: Aug 18 2019 1:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कीव। यूक्रेन में ओडेसा के टोक्यो स्टार होटल में शनिवार को भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य झुलस गये। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने शनिवार को बताया कि आग से नौ लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य झुलस गये। आग लगने के बाद कम से कम 136 लोगों को होटल से बाहर सुरक्षित निकाला गया। आग पर काबू पाने के लिए 60 से अधिक लोगों और 13 दमकल वाहनों को लगाया गया है। अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा संबंधी नियमों का उल्लंघन करने को लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि घटना में लिथुआनिया का एक नागरिक और सिएरा लियोन का एक नागरिक झुलस गया है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडीमिर जेलेंस्की ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से इस बात का ध्यान रखेंगे कि होटल के मालिक को कानून के मुताबिक सजा मिले। उन्होंने आग की घटना के पीड़तिों के रिश्तेदारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »