28 Mar 2024, 20:24:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भूटान के विकास में सहयोग करता रहेगा भारत: मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 12:05AM | Updated Date: Aug 18 2019 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

थिम्पू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान में विकास कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण योगदान की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आज कहा कि भारत वहां की पंचवर्षीय योजनाओं में निरंतर सहयोग करता रहेगा। भूटान की दो दिन की यात्रा पर आज यहां पहुंचे मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी और सहयोग बढ़ाने के विभिन्न करारों पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित और न्यायिक क्षेत्रों में सहयोग के करारों पर हस्ताक्षर किये गये। उन्होंने शेरिंग के साथ मिलकर 7200 मेगावाट की मेंगदेछू पनबिजली परियोजना का भी उद्घाटन किया।

दोनों नेताओं ने भारत के नेशनल नोलिज नेटवर्क और भूटान के ड्रक रिसर्च और एज्युकेशन नेटवर्क के बीच संपर्क कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया। मोदी ने भारत के रूपे कार्ड को भी लांच किया। सिंगापुर के बाद भूटान दूसरा देश है जहां रूपे कार्ड लांच किया गया है। बाद में शेरिंग के साथ संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों के दिलों में भूटान एक विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत का सौभाग्य है कि हम भूटान के विकास में प्रमुख भागीदार हैं। भूटान की पंचवर्षीय योजनाओं में भारत का सहयोग आपकी इच्छाओं और प्राथमिकताओं के आधार पर आगे भी जारी रहेगा।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »