जिनान। चीन के शेडोंग प्रांत के तटीय इलाके में शुक्रवार को नाव डूबने से सात लोगों की मौत हो गयी जबकि दो लोग लापता हैं। नाव दुर्घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे हुई। नाव हिबीई प्रांत से निकली तो आगे वह आंधी में फंस गयी और रिजाओं प्रांत के तट पर आकर डूब गयी। ग्यारह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सात शवों को ढूंढ लिया गया है जबकि दो अन्य लोगों की तलाश अब भी जारी है। नाव जब हादसे की शिकार हुई तो उस वक्त हवा की गति काफी तेज थी।