20 Apr 2024, 09:10:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गाजा में इजरायली सेना के साथ संघर्ष में 33 फिलीस्तीनी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 8:55AM | Updated Date: Aug 17 2019 8:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजा। गाजा पट्टी में इजरायली सेना के साथ शुक्रवार को हुये संघर्ष में कम से कम 34 फिलीस्तीनी घायल हो गये। गाजा में स्वास्थ मंत्रलाय के प्रवक्ता अशरफ किद्रा ने बताया कि गाजा पट्टी में इजरायली सेना के साथ एनक्लेव की पूर्वी सीमा में हुये संघर्ष में 33 फिलीस्तीनी घायल हो गये। जिसमें से 20 लोग गोली से घायल हुये है।
 
गाजा पट्टी एक साल से अधिक समय से ग्रेट मार्च ऑफ़ द रिटर्न के रूप में सबसे ज्यादा विरोध प्रदर्शन वाला स्थान है। फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों का सीमा पर इजरायली सैनिकों के साथ लगातार संघर्ष जारी है। इजरायल ने गोलाबारी का आरोप लगाया है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ। उल्लेखनीय है कि इजरायल और फिलीस्तीन के बीच गाजा पट्टी को लेकर कई दशको से संघर्ष जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »