19 Apr 2024, 17:38:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल, आजाद ने की मीर की गिरफ्तारी की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 2:05AM | Updated Date: Aug 17 2019 2:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और प्रवक्ता रविन्द्र शर्मा की जम्मू में की गयी गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा,‘‘मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मीर और प्रवक्ता शर्मा की शुक्रवार को जम्मू में की गयी गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के खिलाफ इस अकारण कार्रवाई के साथ, सरकार ने लोकतंत्र को एक और झटका दिया है। यह पागलपन कब खत्म होगा?’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आजाद ने मीर और शर्मा की गिरफ्Þतारी की निंदा की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी मुख्यालय, जम्मू में शुक्रवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने की अनुमति नहीं देने के लिए वर्तमान राज्य सरकार की कार्रवाई की भी निंदा की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने और किसी अज्ञात स्थानों पर ले जाने की कार्रवाई की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह कार्रवाई कुल मिलाकर किसी भी लोकतांत्रिक मानदंडों का उल्लंघन है। गौरतलब है कि श्री मीर और शर्मा को आज जम्मू में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »