28 Mar 2024, 18:49:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कश्मीर मामले पर भारत-पाक तनाव से बचे : रूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 1:32AM | Updated Date: Aug 17 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सयुक्त राष्ट्र। जम्मू-कश्मीर मसले पर भारत और पाकिस्तान की सीमाओं पर बढ़ते तनाव पर रूस ने उम्मीद करते हुये कहा है कि दोनों देशों को तनाव से बचना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप स्थायी प्रतिनिधि दमित्री पोलान्सकी से पत्रकारों ने जब भारत और पाक के बीच बढ़ते तनाव पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘‘ रूस इस मामले पर बेहद चिंतित है और उम्मीद करता है कि दोनों देश तनाव की स्थिति से बचेंगे।’’उन्होंने कहा कि दोनों देशों को बातचीत के जरिये अपने मतभेदों को दूर करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा और अनुच्छेद को 370 को हटा दिया था जिसे लेकर पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। भारत ने हालांकि इस मामले पर स्पष्ट रूप से कहा है कि यह भारत का अंदरूनी मामला है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »