29 Mar 2024, 01:26:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तर कोरिया ने किया बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 1:31AM | Updated Date: Aug 17 2019 1:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को जापान के समुद्र में जिन मिसाइलों का परीक्षण किया है, वह कम दूरी तक मार कर सकने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें हो सकती हैं। जापान की क्योडो समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई सेना से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। जापान के रक्षा मंत्री टाकेशी इवाया ने उत्तर कोरिया द्वारा और नयी मिसाइलों के परीक्षण की आशंका जतायी है तथा निगरानी प्रयासों को मजबूत करने की आवश्यकता बतायी है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास से नाराज होकर उत्तर कोरिया द्वारा किये जा रहे मिसाइल परीक्षणों की कड़ी में उसने शुक्रवार को दो मिसाइलों का परीक्षण किया। उत्तर कोरिया ने जिन मिसाइलों का परीक्षण किये उसकी मारक क्षमता कथित तौर पर धरती की सतह से धरती पर 230 किलोमीटर तथा हवा में मार कर सकने की क्षमता 30 किलोमीटर है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »