29 Mar 2024, 03:25:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

क्वेटा में मस्जिद में विस्फोट में चार की मौत, 20 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 12:59AM | Updated Date: Aug 17 2019 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी  क्वेटा जिले में शुक्रवार को नमाज के बाद  हुए एक जोरदार विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत  हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नमाजी जब नमाज अता करने के बाद मस्जिद से बाहर  जाने की तैयारी कर रहे थे तो उसी समय एक बम विस्फोट हुआ। यह बम एक टाइम  नियंत्रक उपकरण के जरिए किया गया और इसे लकड़ी की  कुर्सी के भीतर छिपा कर रखा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दलों ने मौके पर पहुंच कर शवों को वहां से निकलवाकर शवदाह गृह भिजवाया तथा घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता  है क्योंकि कईं लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अभी तक किसी भी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। पिछले एक माह में यह क्वेटा में चौथा बम विस्फोट है। क्वेटा के पूर्वी बाईपास क्षेत्र में 23 जुलाई को एक बम विस्फोट में कम मे से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी और 18 अन्य घायल हुए थे। इसके बाद 30 जुलाई को पुलिस थाने पर किए गए हमले में  पांच लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हुए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »