20 Apr 2024, 20:32:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया के मुरजुक में हिंसक झड़पों में 90 नागरिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 8:57AM | Updated Date: Aug 16 2019 8:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। लीबिया के मुरजुक शहर में हुयी सामुदायिक हिंसक झड़पों में कम से कम 90 नागरिको की मौत हो गयी और सैकड़ों अन्य घायल हो गये है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि दक्षिणी लिबिया के मुरजुक शहर में इस महीने की शुरुआत में हवाई हमलों सहित हिंसक झड़पों कम से कम 90 नागरिकों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गये।

उन्होंने कहा कि मुरजुक शहर के क्षेत्र में 4 अगस्त को हवाई हमले के बाद लगातार हिंसक झड़पो में इजाफा हो रहा है। ईद-अल-अजहा के दौरान भी लड़ाई जारी रही। संयुक्त राष्ट्र ने 10-11 अगस्त को संघर्ष विराम का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि इन हिंसक झड़पों के कारण पश्चिम अफ्रीका से 6426 लोग और 270 प्रवासी विस्थापित हो गये है। मुरजुक शहर के बुनियादी ढांचे, बाजारों को नुकसान बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »