19 Apr 2024, 22:11:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में तालिबानी हमले में सात नागरिकों की मौत महमूद रकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2019 12:19AM | Updated Date: Aug 15 2019 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अफगानिस्तान। अफगानिस्तान के पूर्वी कपिसा प्रांत के तागब जिले में मंगलवार रात तालिबानी आतंकवादियों के मोर्टार हमले में सात नागारिकों की मौत हो गयी। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की। पुलिस प्रवक्ता अब्दुल शकूर ने बताया कि तालिबानी आंतकवादियों ने  मंगलवार देर रात  एक मकान पर मार्टार से हमला किया जिससे मकान में रहे एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गयी। उन्होने बताया कि ‘‘मरने वालों में महिलाऐं और बच्चे हैं।’’ तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने हालांकि इस रिपोर्ट का खंडन किया। उन्होंने कहा कि यह हमला सरकारी सुरक्षा बलों ने किया है। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के विशेष मिशन के आंकड़ों के अनुसार तालिबान और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष के चलते इस वर्ष  अभी तक 1360 नागरिक मारे गए हैं और 2440 अन्य घायल हुये है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »