20 Apr 2024, 14:38:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कुत्तों के कारण बाल-बाल बचे यात्री - नहीं उतर सकी एयर इंडिया फ्लाइट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 12:38PM | Updated Date: Aug 14 2019 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। मंगलवार को गोवा हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के विमान की लैंडिंग रोकनी पड़ी। एक यात्री ने बताया कि मंगलवार की सुबह गोवा हवाई अड्डे के रनवे पर कुत्तों की मौजूदगी के कारण एयर इंडिया की मुंबई-गोवा उड़ान नहीं उतर सका। यात्री ने ट्वीट किया कि वह मुंबई से गोवा जाने वाली उड़ान में सवार थे। उन्होंने दावा किया कि कुत्तों को देखकर पायलट ने टचडाउन से कुछ क्षण पहले लैंडिंग रोक दी। उन्होंने कहा कि विमान करीब 15 मिनट के बाद उतरा। पायलट से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि रनवे पर पांच- छह कुत्ते थे।
 
यह बिल्कुल परेशान करने वाली बात है। 13 अगस्त को सुबह 3 बजे मुंबई के एयर इंडिया के विमान एआई 033 डबोलिम (गोवा) हवाई अड्डे पर लैंड कर रहा था तभी एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोलर) ने विमान के पायलट को सूचना दी कि रनवे पर कुत्ते हैं। जिसके बाद विमान को 15 मिनट की देरी से उतारा गया। बताया गया कि रात के समय के कारण एटीसी और रनवे कंट्रोलर ने किसी भी कुत्ते को रनवे पर नहीं देखा। हंसा ने कहा है कि वह कुत्तों और पक्षियों के रोकथाम के लिए कर्मचारियों को नियुक्त करेगा जिससे इस प्रकार की कोई भी घटना दोबारा नहीं हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »