29 Mar 2024, 06:22:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में 15 करोड़ लोग लू की चपेट में, छह की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 1:48AM | Updated Date: Jul 22 2019 1:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। इस सप्ताहांत भयंकर गर्मी से गुजर रहे अमेरिका में न्यू यॉर्क, फिलाडेल्फिया और वाशिंगटन समेत कई बड़े शहरों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।  इस गर्मी के चलते कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। मध्य पश्चिमी मैदान से लेकर अटलांटिक तट तक करीब 15 करोड़ लोग इस भयंकर गर्मी से जूझ रहे हैं और चिलचिलाती धूप से बचने की जद्दोजहद कर रहे हैं। नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी है कि यदि एहतियात नहीं बरती गयी तो इस भयंकर गर्मी से लोगों को बेहोशी या मूर्छा आ सकती है। लोगों से यथासंभव पानी पीने, घरों के अंदर ही रहने तथा बच्चों एवं जानवरों को नहीं छोड़ने की अपील की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »