29 Mar 2024, 07:21:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी, प्रणब, सोनिया समेत कई नेताओं ने दी शीला को श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 12:45AM | Updated Date: Jul 21 2019 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अनेक नेताओं ने शनिवान को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उनकी पत्नी गुरशरण कौर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दीक्षित के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दीक्षित का पार्थिक शरीर यहां निजामुद्दीन क्षेत्र में उनकी बहिन रमा धवन के आवास पर शाम छह बजे से दर्शनाथ रखा गया। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का लगातार तांता लगा रहा। गांधी वहां सबसे पहुंचने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल थीं।

उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। गांधी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। मोदी ने भी दीक्षित के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके शोक संतप्त पुत्र संदीप दीक्षित से बात कर उनका ढाढस बंधाया। लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला ने भी उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी दीक्षित को श्रद्धांजलित अर्पित की। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज पाटिल, किरण वालिया, ए. के. वालिया, योगानंद शास्त्री, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी एवं पार्टी नेता वृंदा  करात, भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, भाजपा नेता विजय गोयल, लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव तथा पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह भी दीक्षित को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। दीक्षित के प्रशंसकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अपनी प्रिय नेता के अंतिम दर्शन करने के लिए तांता लगा रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »