20 Apr 2024, 03:07:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान : आतंकवादी ने किया पुलिस टीम पर हमला, एक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 3:13PM | Updated Date: Jul 20 2019 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अफगानिस्तान। अफगानिस्तान के उत्तरी कुंडूज प्रांत में अज्ञात आंतकवादी ने पुलिस गस्ती दल पर गोलीबारी की जिसमें एक कांस्टेबल की मौत हो गई और अन्य एक घायल हो गया। प्रांत पुलिस के प्रवक्ता सैयद सरवार हुसैनी ने इसकी जानकारी दी। प्रवक्ता के अनुसार हथियार से लैस आतंकवादी ने कुंडूज शहर में पुलिस गस्ती दल पर हमला कर गोलीबारी की जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य एक घायल हो गया। प्रवक्ता ने हालांकि कहा कि हमलावर की पहचान नहीं की जा सकी है। कुंडूज प्रांत में सक्रिय तालिबानी आतंकी संगठन ने फिलहाल इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »