29 Mar 2024, 17:54:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत कि अंशुला कांत होंगी विश्‍व बैंक कि नई सी. एफ. ओ.

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 2:38AM | Updated Date: Jul 18 2019 2:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। समाज-संस्कृति, राजनीति हो या शिक्षा, साहित्य, उद्योग, खेल, सिनेमा आदि कोई भी कार्यक्षेत्र भारत की आधुनिक स्त्रियां हर ओर परचम लहराए हुए हैं। हमे अपने देश की महिलाओ पर गर्व होना चाहिए।

भारतीय महिला को विश्व बैंक में मिली बड़ी पद- दुनिया भर के बड़े संस्थानों में भारतीयों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक और नाम अंशुला कांत का जुड़ गया है। वर्ल्ड बैंक की टॉप पोजिशंस में से एक चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर का पद अब एक भारतिय महीला संभालेंगी। उन्हें सी. एफ. ओ. के साथ-साथ मैनेजिंग डायरेक्टर की पोजिशन भी सौंपी गई है। वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष डेविड मल्पास ने अंशुला की नियुक्ति की घोषणा की।

कौन है अंशुला कांत- देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर अशुला कांत ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमन से इकोनॉमिक ऑनर्स में ग्रेजुएशन की है। साथ ही उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की। 

वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट डेविड मल्पास ने दि इसकी जानकारी- डेविड मल्पास ने अंशुला कांत के बारे में बताया कि उन्हें फाइनेंशियल और बैंकिंग सेक्टर में 35 साल का लंबा अनुभव है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को  बतौर सीएफओ  उन्होंने बेहतर योगदान दिया है। यही नहीं बैंकिंग सेवा में उन्हें तकनीक के बेहतर इस्तेमाल के लिए भी जाना जाता है। 

500 बिलियन डॉलर संपत्ति को किया मैनेज- एस. बी. आई. के सी. एफ. ओ. के रूप में, अंशुला कांत ने 38 बिलियन डॉलर के रिवेन्यू और 500 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति को मैनेज किया है. उन्होंने कैपिटल बेस में बहुत सुधार किया और अपने कार्यकाल के दौरान एस. बी. आई. की स्थिरता को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए काम किया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »