29 Mar 2024, 01:36:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया के डारा में विस्फोट, 16 नागरिक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 5:05PM | Updated Date: Jul 17 2019 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। सीरिया के दक्षिणी प्रांत डारा में बुधवार को हुए विस्फोट में कम से कम 16 नागरिक घायल हो गये। सरकारी टीवी ने रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। प्राथमिक रिपोर्ट में बताया कि डारा के पास अल-दहियेह में यदोदेह रोड के पास सेना के एक वाहन को निशाना बनाकर  यह हमला किया गया। वर्ष 2011 में सीरिया में युद्ध शुरू हुआ था।
 
डारा सीरियाई सेना के काफी महत्वपूर्ण है1 वर्ष 2018 में विद्रोहियों को खदेड़कर यहां विजय हासिल की गयी थी। इस बीच युद्ध की निगरानी रखने वाले सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ‘मून राइट्स ने बताया कि सड़क के किनारे बम विस्फोट होने से वहां से गुजर रहा सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उल्लेखनीय है कि 15 जुलाई को भी अज्ञात बंदूकधारियों ने डारा में सेना के शिविर पर गोलीबारी की थी जिसमें कई जवान घायल हो गये थे।       
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »