17 Apr 2024, 03:45:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने किया आतंकी हाफिज सईद को गिरफ्तार- भारत का था काफी दबाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 3:24PM | Updated Date: Jul 17 2019 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद को पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने हाफिज को उस समय गिरफ्तार किया गया ,जब वह गुजरांवाला जा रहा था।
 
रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान ने यह कार्रवाई अपने हवाई क्षेत्र से को सभी नागरिक यातायात को खोल दिये जाने की घोषणा के एक दिन बाद और अमेरिका के साथ अपने संबंधों में सुधार के प्रयासों के तहत प्रधानमंत्री इमरान खान की अमेरिका यात्रा से पहले की है। इमरान सरकार पर हाफिज के खिलाफ कार्रवाई को लेकर फाइनेंसियल एक्शन टॉस्क फोर्स का काफी दबाव था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »