16 Apr 2024, 21:04:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शहरी विकास के लिए टिकाऊ का विकास जरूरी: पुरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 1:28AM | Updated Date: Jul 13 2019 1:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि स्वच्छ भारत मिशन और कायाकल्प एवं शहरी रूपांतरण के लिए शुरू की गयी अटल  नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत)  जैसे अभियानों की सफलता के लिए टिकाऊ बुनियादी ढांचे का विकास बहुत  महत्वपूर्ण है। पुरी ने यहां केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के 165वें स्थापना दिवस के अवसर पर यहां एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गठन के बाद से ही सीपीडब्ल्यूडी देश के विकास के लिए जरूरी ढांचागत निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी न केवल वैश्विक वास्तु और टिकाऊपन के मानकों के अनुरूप काम किया है, बल्कि देश भर के संस्थानों के लिए भी यह मानक तय करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। इस अवसर पर आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक  प्रभाकर सिंह और कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। वर्ष  2024-25 तक भारत के 50 खरब डालर की अर्थव्यवस्था बनने  तथा 2024 तक एक विकसित राष्­ट्र बन जाने का संकल्प का उल्लेख करते हुए  पुरी ने कहा कि ऐसे नवीन ,टिकाऊ और समावेशी बुनियादी ढांचे का विकास के माध्यम से ही संभव हो पाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »