18 Apr 2024, 13:07:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत ने 2023 आईओसी सत्र की मेजबानी का दावा किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2019 12:28AM | Updated Date: Jun 26 2019 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुसाने। भारत ने 2023 के ओलम्पिक की मेजबानी हासिल करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति  के 2023 में होने वाले सत्र की मुंबई में मेजबानी करने के लिये आईओसी के समक्ष मंगलवार को अपना दावा पेश किया। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा और आईओसी में भारत की सदस्य नीता अंबानी ने आईओसी के अध्यक्ष बाक को 2023 आईओसी सत्र की मेजबानी के लिए औपचारिक बोली पत्र सौंपा। इस सत्र में 2030 के शीतकालीन ओलंपिक के मेजबान शहर का चुनाव किया जा सकता है।

बत्रा ने बोली पत्र सौंपने के बाद कहा कि भारत 2022-23 में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा और भारतीय खेलों के लिये इससे बेहतर अवसर और क्या हो सकता है कि इस अवसर पर संपूर्ण ओलंपिक समुदाय-परिवार भारत में उपस्थित रहे। भारत ने इससे पहले 1983 में दिल्ली में आईओसी सत्र की मेजबानी की थी। भारत को यदि यह मेजबानी मिलती है तो वह 40 साल के लम्बे अंतराल के बाद आईओसी सत्र की मेजबानी करेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »