29 Mar 2024, 07:29:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इनेलो के दो विधायक भाजपा में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2019 12:14AM | Updated Date: Jun 26 2019 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के दो विधायक जाकिर हुसैन तथा परंमिदर सिंह ढुल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। दोनों विधायक मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुये।  जननायक जनता पार्टी की रोहतक जिला इकाई के प्रधान धर्मपाल सिंह मकरोली ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर भाजपा के प्रधान सुभाष बराला मौजूद थे। भाजपा का दामन थामने के बाद दोनों विधायकों ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सलाह मशविरा करने के बाद ही यह कदम उठाया है।

इनका कहना है कि वे प्रदेश की खट्टर सरकार के कामकाज से प्रभावित हैं। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2014के विधानसभा चुनाव में हुसैन नूह हलके से तथा ढुल जुलाना विधानसभा क्षेत्र से जीते थे। चौटाला परिवार में फूट के बाद इनेलो दो फाड़ हो गयी तथा पार्टी की कमजोर स्थिति को देखते हुये कुछ विधायक भाजपा, कांग्रेस तथा जजपा में चले गये। लोकसभा चुनाव में पार्टी की हालत इतनी पतली हो गयी कि इनेलो के उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। नब्बे सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल इसी वर्ष दो नवंबर को समाप्त होने जा रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »