29 Mar 2024, 13:30:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में आठ तालिबानी आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 1:05AM | Updated Date: Jun 25 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत कंधार में सेना के हवाई हमले में कम से कम आठ तालिबानी आतंकवादी मारे गये। अफगानी सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी। खामा प्रेस ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से बताया कि शाह वली कोट जिले में किये गये हवाई हमलों में कम से कम आठ तालिबानी बंदूकधारी मारे गये एवं तीन अन्य घायल हो गये। इस बीच कंधार और उरूजगन प्रांतों में चलाये गये अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने 45 शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण बरामद किये। सुरक्षा बलों ने कंधार प्रांत के पंजवाई जिले तथा उरूजगन के तरिन कोट शहर में ये अभियान चलाये गये। देश के कुछ प्रांतों विशेषकर कंधार में हाल के महीनों में सुरक्षा की स्थिति में तेजी से हो रही गिरावट के बीच यह अभियान शुरू किया गया है। कंधार के कुछ इलाकों में तालिबान आतंकवादी सक्रिय हैं।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »