28 Mar 2024, 16:45:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सादगीपूर्ण एवं मिलनसार के धनी थे सैनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 12:32AM | Updated Date: Jun 25 2019 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का जीवन मिलनसार एवं सादगीपूर्ण रहा था। सैनी का जन्म 13 जुलाई 1943 को सीकर में हुआ था। राज्य सभा के सांसद सैनी को गत वर्ष 29 जून को भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया था। 75 वर्षीय सेनी छात्र जीवन में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े और प्रदेश मंत्री बने।

उन्होंने बीए, बीएलएलबी तक शिक्षा हासिल की तथा वह वर्ष 1952 में वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े। सैनी वर्ष 1990 से 1992 तक उदयपुरवाटी से विधायक निवार्चत होकर राजस्थान विधानसभा में पहुंचे। वह भाजपा के तीन बार प्रदेश महामंत्री रह चुके है। इसके साथ ही वे अनुशासन समिति के सदस्य भी रहे हैं। सैनी छह भाईयों में सबसे बडे थे। उनके परिवार में पत्नी पतासी देवी के अलावा छह पुत्रियां है तथा पुत्र मनोज कुमार राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर में वकालात करते है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »