29 Mar 2024, 10:44:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार में सेना की कर्षण नौका पर रॉकेट हमला, तीन मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 4:04PM | Updated Date: Jun 23 2019 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यांगून। म्यांमार में रखाइन प्रांत के सित्तवे में सेना की एक कर्षण (अन्य नावों को खींचने वाली) नौका पर रॉकेट हमले में तीन सैनिकों की मौत हो गई। रक्षा सेवा के मुख्य कमांडर के कार्यालय ने रविवार को बताया कि विद्रोही संगठन आराकन आर्मी ने स्थानीय समयानुसार शनिवार तड़के 03:45 बजे तट पर खड़ी नौका पर तीन रॉकेट दागे। हमले में तीन सैनिकों की मौत हो गयी और नाव का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद म्यांमार के सुरक्षा बलों ने उस इलाके में अभियान चलाया जहां से आराकन आर्मी के सदस्यों ने रॉकेट दागे थे। सुरक्षा बलों ने एक टाइप-63 एमएम रॉकेट, दो बैटरी और तार बरामद किये। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »