29 Mar 2024, 00:29:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की इमारत के बाहर प्रदर्शन कर रहे 70 लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 11:34AM | Updated Date: Jun 23 2019 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। अमेरिका के मैनहट्टन में दैनिक समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की इमारत के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी लोग जलवायु संकट की खबरों को कवर करने के मीडिया के तरीकों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए शनिवार को समाचार पत्र के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। सीएनएन ने न्यूयॉर्क पुलिस के प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी। सीएनएन के अनुसार प्रदर्शनकारी पारिस्थितिकीय नुकसान का अहिंसात्मक विरोध करने के लिए मशहूर अंतरराष्ट्रीय आंदोलन ‘एक्सिटंग्शन रेबेलियन’ संगठन से संबंधित हैं।
 
‘एक्सिटंग्शन रेबेलियन’ की प्रवक्ता इवे मोशेर ने कहा कि हालांकि न्यूयॉर्क टाइम्स अच्छी रिपोर्टिंग कर रहा है लेकिन यह जलवायु संकट को उस तरह से कवर नहीं कर रहा है जिस तरह से करना चाहिए। मीडिया को इसे द्वितीय विश्व युद्ध की तरह कवर करना चाहिए जहां प्रत्येक दिन इससे संबंधित खबरें सुर्खियों में हों। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आरोप लंबित हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »