20 Apr 2024, 01:33:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एफएमएससीआई ने खेल मंत्री रिजिजू से मुलाकात की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 12:31AM | Updated Date: Jun 23 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में मोटरस्पोर्ट्स की नियंत्रण संस्था फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोटर्स क्लब्स ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू से मुलाकात की और मोटर स्पोर्ट्स से संबंधित बातों को उनके सामने रखा। इस प्रतिनिधिमंडल में जेके टायर के मोटर स्पोर्ट्स प्रमुख संजय शर्मा और तीन बार के एशिया पैसेफिक तथा छह बार के इंडियन रैली चैंपियन गौरव गिल शामिल थे। किरन रिजिजू ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि वह मोटर स्पोर्ट्स को देश में एक ऊंचे पायदान पर देखना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि मोटर स्पोर्ट्स खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है लेकिन आज तक किसी रेसर को देश का प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार नहीं मिल पाया है।
 
संजय शर्मा ने कल ही यह सवाल मीडिया के समक्ष उठाया था। गौरव गिल का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए पिछले तीन वर्षों में लगातार भेजा गया था लेकिन खेल मंत्रालय और अर्जुन पुरस्कार चयन समिति ने उनके नाम पर कोई विचार नहीं किया। गिल का नाम इस बार भी अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है और गिल उम्मीद कर रहे हैं कि शायद वह इस बार भाग्यशाली साबित हो जाएं। गौरतलब है कि मोटर स्पोर्ट्स में आजतक किसी खिलाड़ी को अर्जुन पुरस्कार नहीं दिया गया है। देश के सबसे लोकप्रिय फॉर्मूला वन रेसर नारायण कार्तिकेयन को सरकार ने 2010 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्य से नवाजा था लेकिन कार्तिकेयन को भी अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »