28 Mar 2024, 21:58:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

2 नाबालिग सगी बहनों से 8 लोगों ने किया गैंगरेप- सभी आरोपी अरेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 2:12PM | Updated Date: Jun 22 2019 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। सीतामढ़ी में सोनबरसा के कन्हौली थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग सगी बहनों के साथ सात युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िताओं के बयान पर महिला थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें सात नामजद व एक अज्ञात को आरोपित किया गया है।
 
शुक्रवार को दोनों पीड़िता की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। उधर, एफआईआर के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसारएक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 19 जून की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे रात को छोटी बहन के साथ दरवाजे पर टहल रही थी। इसी बीच पड़ोस की एक महिला ने पास में टहलने को कहा।
 
तब हम तीनों सड़क पर टहलने गई। घर से थोड़ी दूर जाने पर टॉर्च की रौशनी दिखी, जिसपर हम दोनों बहनों ने वापस चलने की बात कहीं। इसके बाद साथ गई महिला हमलोगों को छोड़कर भागने लगी। जब तक हमलोग कुछ समझ पाते तब तक युवकों ने दोनों बहनों को पकड़ लिया।
 
पीड़ित बहनों ने बताया कि पिस्टल दिखाकर हमलोगों को जान से मारने की धमकी दी। फिर हमलोगों को खींचकर दूर ले गया। वहां सभी ने दुष्कर्म किया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि कमलेश कुमार, अनिल कुमार, सुजीत कुमार, नगेंद्र कुमार व उसका एक रिश्तेदार, राजू कुमार, परशुराम और गोविंदा कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
 
साथ ही उनलोगों ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सीतामढ़ी के एसपी अनिल कुमार ने बताया कि दोनों पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। पीड़िताओं के बयान पर महिला थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »