18 Apr 2024, 08:14:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया : सशस्त्र समूह के हमले मे 18 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 1:15PM | Updated Date: Jun 22 2019 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा। नाइजीरिया के अशांत पश्चिमोत्तर राज्य जामफरा में एक सशस्त्र समूह के हमले में 18 लोग मारे गये हैं तथा कई अन्य लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रीय सरकार के प्रतिनिधि ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संसद में इस क्षेत्र के सरकारी प्रतिनिधि कबीर माई पैलेस ने बताया कि कम से कम 50 मोटरसाइकिल से आये बंदूकधारियों ने गुरुवार देर रात त्सफे में तीन समुदाय के लोगों पर हमला किया।
 
उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण तथा चिंताजनक बताया। त्सफे के अमीर मुहम्मद बावा ने बताया कि बंदूकधारियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलिबारी की, जिसके कारण कम से कम 18 लोग मारे गये तथा कई अन्य लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में सुरक्षा एक गंभीर विषय है क्योंकि सशस्त्र समूह स्वतंत्र रूप से स्थानीय समुदायों के बीच अपनी गतिविधियां चला रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »