16 Apr 2024, 11:36:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजनाथ, शाह ने राहुल की कड़ी आलोचना की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 12:19AM | Updated Date: Jun 22 2019 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सेना के श्वानदल द्वारा योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मजाक उड़ाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  और गृह मंत्री अमित शाह ने गांधी की कड़ी आलोचना की और कामना कि उनमें नकारात्मकता खत्म हो और सकारात्मकता की भावना जागृत हो। रक्षा मंत्री सिंह  ने गांधी के ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘‘आदर सहित आपसे निवेदन है राहुल गांधी जी, ये भारतीय सेना के गर्वीले सदस्य हैं और वे हमारे देश की सुरक्षा के लिए योगदान देते हैं। जब कोई बार-बार हमारी सेना का अपमान करता है तो यही प्रार्थना की जा सकती है कि हे भगवान सद्बुद्धि दे!’

’गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष शाह ने अपने ट्वीट पर कहा, ‘‘कांग्रेस की नकारात्मकता कायम है। उनकी नकारात्मकता तीन तलाक की मध्ययुगीन प्रथा को समर्थन में स्पष्ट रूप से झलक रही थी। अब वे योग दिवस का उपहास कर रहे हैं और हमारे सुरक्षा बलों का अपमान कर रहे हैं। उम्मीद है कि कभी तो सकारात्मकता की भावना जागृत होगी। उसी से कठिनतम चुनौतियों से उबरने में मदद मिलेगी। ’’ गांधी ने सेना के श्वान दल द्वारा योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास करते हुए दिखाने वाली तस्वीरों को अपने ट्वीटर हैंडल पर साझा किया और लिखा, ‘न्यू इंडिया’। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट पर गांधी की इस टिप्पणी को शर्मनाक बताया और कहा कि ये सिर्फ कुत्ते नहीं है बल्कि देश की सुरक्षा के लिए लड़ने वाले हैं। गांधी को उन्हें सलाम करना चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »