28 Mar 2024, 16:33:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान ने अमेरिका के टोही विमान को मार गिराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 2:56PM | Updated Date: Jun 20 2019 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान की वायु सेना ने गुरुवार को एक अमेरिकी टोही विमान को मार गिराने का दावा किया जिसने कुह मुबारक क्षेत्र में उसकी वायु सीमा का उल्लंघन किया था। इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प (आईआरजीसी) के जनसंपर्क विभाग ने यहां एक बयान जारी कर बताया कि  होरमोजगन प्रांत के कुह मुबारक क्षेत्र में ईरान की वायु सीमा का उल्लंघन करने पर इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प आईआरजीसी वायु सेना ने गुरुवार तड़के एक अमेरिकी टोही विमान को मार गिराया। उसकी पहचान आरक्यू-4 ग्लोबल हॉक विमान के रूप में की गयी है। आरक्यू-4 आम तौर पर अधिक ऊंचाई पर उड़ान भरता है।  गौरतलब है कि ईरान के परमाणु समझौते से पीछे हटने के बाद अमेरिका द्वारा उस पर मनमाने ढंग से प्रतिबंध लगाये जाने के बाद दोनों देशों के बीच खटास बढ़ गई है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »