19 Apr 2024, 07:20:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिशेल बाचेलेट की वेनेजुएला यात्रा से मादुरो को उम्मीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 10:11AM | Updated Date: Jun 20 2019 10:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बाचेलेट की देश की यात्रा से मानवाधिकार स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार होगा। बाचेलेट बुधवार से तीन दिवसीय लेटिन अमेरिकी देशों यात्रा शुरु कर रहे है। मादुरो ने बुधवार को टीवी पर सीधे प्रसारण में कहा,‘‘हमें इस यात्रा को लेकर बहुत उम्मीदे है।
 
इस यात्रा से वेनेजुएला में मानव अधिकार की स्थिति में सुधार होगा। हमें वेनेजुएला में सुधार के लिए उनकी अनुशंसा की जरुरत है। आपका स्वागत है।’’ उल्लेखनीय है कि वेनेजुएला में जनवरी से सरकार विरोधी प्रदर्शन और विपक्ष के नेता जुआन गुआदो द्वारा स्वयं को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित करने के बाद से देश में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुयी है। इसके बाद देश में तेल संपत्तियों को कब्जे को लेकर संघर्ष हो रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »