चेंगदू। चीन के सिचुआन प्रांत में सोमवार को आए भीषण भूकंप से अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है और 220 लोग घायल हो गए हैं। इससे लगभग 243,880 से अधिक लोग प्रभवित हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। यिबिन नगर निगम सरकार के महासचिव ली तिनगिन ने बताया कि आज चार बजे तक 13 लोगों के मारे जाने की सूचना है और 220 लोग घायल हुए हैं।
एक सौ 53 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसा यिबिन की छांगंनिग काऊंटी में सोमवार रात लगभग 11 बजे आए इस भूकंप का केन्द्र जमीन से 16 किलोमीटर नीचे था। इसकी वजह स 52 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 20 हजार से अधिक मकान गिर गए हैं अथवा बुरी तरह तबाह हो गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य में 3100 से अधिक लोगों को लगाया गया है।
इस समय यिबिन प्रांत में सभी कोयला खदानों में काम बंद करा दिया गया है और प्रशासन ने इनमें काम करने वाले सभी श्रमिकों को बाहर निकाल लिया है। इनके अलावा खतरनाक रसायन बनाने वाली 19 कंपनियों की भी जांच हो रही है।
11