29 Mar 2024, 12:04:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पूर्वी अफगानिस्तान में शीर्ष पुलिस कमांडर और तीन आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 5:24PM | Updated Date: Jun 19 2019 5:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साराणा। पूर्वी अफगानिस्तान के पाकतिया प्रांत के याहया खिल जिले में बुधवार को तालिबानी आतंकवादियों के हमले में एक शीर्ष पुलिस कमांडर और तीन तालिबानी आतंकवादी मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि  यह झड़पें उस समय हुई जब तालिबानियों ने बारमल जिले के पुलिस प्रमुख मोहम्मद अयूब ठांडार के वाहन पर हमला किया।
 
उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने इसका करारा जवाब दिया और दोनों तरफ से लगभग तीन घंटें तक गोलीबारी हुई। इस दौरान पुलिस प्रमुख ठांडार और तीन आतंकवादियों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि इस  मुठभेड में तीन और आतंकवादी तथा पुलिस कमांडर के तीन अंगरक्षक भी घायल हुए हैं। तालिबान ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »