19 Apr 2024, 22:00:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नक्सलियों ने सपा नेता को घर से किया अगवा, हत्या कर शव सड़क पर फेंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 5:07PM | Updated Date: Jun 19 2019 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने समाजवादी पार्टी के एक नेता को मार डाला। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के इलमिडी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरीमल्ला गांव के करीब नक्सलियों ने समाजवादी पार्टी के नेता संतोष पुनेम की हत्या कर दी। 
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुनेम क्षेत्र में ठेकेदारी का कार्य करता था। मंगलवार शाम को नक्सलियों ने पुनेम का अपहरण कर लिया था। आज सुबह उसका शव मिलने की खबर मिली। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि पुनेम का शव मरीमल्ला पहाड़ी के पास पड़ा हुआ है तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल घटनास्थल से शव लेकर रवाना हो गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में पुनेम ने बीजापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »