25 Apr 2024, 15:47:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

2027 तक भारत सर्वाधिक आबादी वाला देश होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 1:07AM | Updated Date: Jun 18 2019 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि भारत आबादी के मामले में वर्ष 2027 तक चीन को पीछे छोडते  हुए   विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन जायेगा और 2050 में दुनिया की आबादी करीब दो अरब बढ़ जायेगी तथा सदी के अंत तक इसके करीब 11 अरब तक पहुंचने का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के अवर सचिव एल झेनमिन ने सोमवार को जारी द्विवार्षिक विश्व जनसंख्या पूर्वानुमान-2019 रिपोर्ट में यह बात कही । रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 30 वर्षों में  दो अरब की बढ़ोतरी के साथ दुनिया की आबादी  7। 7 अरब से 9। 7 अरब के आंकड़े को पार कर लेगी और भारत ,नाइजीरिया,पाकिस्तान कांगो, इथीयोपिया, तंजानिया, इंडोनेशिया ,मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात की कुल जनसंख्या वर्ष 2050 तक के विश्व भर की  अनुमानित 7। 9 आबादी की आधी से अधिक हो जायेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »