28 Mar 2024, 17:13:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

माकपा के लोग चिमकी के मृतकों के परिजनों से मिले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 8:17PM | Updated Date: Jun 17 2019 8:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मार्क्सवादी कमुनिस्ट पार्टी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफेलाइटिस  सिंड्रोम के मरीजों के इलाज़ के लिए केंद्र और राज्य सरकार से युद्ध स्तर पर काम करने की मांग की है। पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को  बच्चों  के परिजनों से मिलकर पूरी स्थिति की समीक्षा और इतनी संख्या में बच्चों की मौत के बारे में भी जानकारी ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृव में मिले प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर उन्हें हर तरह की सहायता  देने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वे डाक्टरों का एक दल भी वहां भेजेंगे। पार्टी ने मृतक बच्चों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि  दु:ख की इस घड़ी में वह उनके साथ है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »