18 Apr 2024, 19:23:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखना चाहिए: अहमदीनेजाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 7:34PM | Updated Date: Jun 17 2019 7:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने कहा है कि ईरान को अमेरिकी दबाव का सामना करने के लिए अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना चाहिए। अहमदीनेजाद ने सोमवार को कहा‘‘ ईरान काफी संपन्न हैं और यदि हम अपनी क्षमताओं और राष्ट्रीय समृद्धि पर विश्वास करते हैं तो ये प्रतिबंध बेकार साबित होंगे और हम पर दबाव बनाने का अमेरिका को कोई फायदा नहीं होगा।’’ उन्होने कहा कि ईरान को इस समय रूस समेत विदेशी सहयोगियों के साथ सहयोग करना आवश्यक है।

अहमदीनेजाद ने कहा ‘‘ हमें विश्व में अपने मित्र बनाने हैं और सहयोग करना है। हम रूस को अपना सहयोगी मानते हैं लेकिन अपने संसाधनों , राष्ट्रीय सुरक्षा , संपदा और क्षमताओं पर  निर्भर होने की रणनीति अपनाई जानी चाहिए।’’ गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच मई 2018 से संबंध खराब हुए हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते से अपने आपको हटा लिया था। अमेरिका के इस कदम का चीन , फ्रांस, जर्मनी, ईरान,यूरोपीय संघ, रूस और ब्रिटेन ने कड़ा विरोध किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »