19 Apr 2024, 04:22:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बार गर्ल ने सेक्‍स करने से किया मना तो ग्राहक ने उतार दिए कपड़े और...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 5:40PM | Updated Date: Jun 17 2019 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बार गर्ल को सिर्फ इस बात के लिए पीटा गया और उसके कपड़े उतार दिए गए क्‍योंकि उसने बार मैनेजर के कहने पर ग्राहक संग शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया था। मारपीट का आरोप पीड़ि‍ता के साथ डांस करने वाली चार अन्‍य डांसरों और एक अन्‍य व्‍यक्ति पर भी लगा है। पुलिस ने चारों आरोपी महिलाओं को अरेस्‍ट कर लिया है जबकि पुरुष आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक मामला हैदराबाद के बेगमपट इलाके का है।
 
बार में पीड़िता ने बतौर डांसर कुछ दिन पहले नौकरी ज्वाइन की थी। उसका आरोप है कि नौकरी लगने के कुछ दिनों बाद ही बार मालिक ने उसके साथ बदतमीजी करना शुरू कर दी थी। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ महीने पहले बार में जॉइन करने के बाद ही वहां का प्रबंधन कस्‍टमर के साथ सेक्‍स के लिए दबाव डाल रहा था। जब उसने सेक्‍स से इनकार किया तो उसके साथ डांस करने वाली पांच अन्‍य बार डांसरों ने उसके कपड़े उतार दिए और पिटाई की।
 
बार गर्ल ने आरोप लगाया है कि बार मालिक अन्‍य महिलाओं से गलत काम करवाता है। इसके बदले वो बार में आने वाले ग्राहकों से मोटी रकम वसूलता है। पुलिस ने बताया कि बार गर्ल के आरोपों के बाद बार में काम करने वाले और लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस धंधे में शामिल लोगों के तह तक पहुंचा जा सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »