28 Mar 2024, 19:38:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

MP की मंत्री बोलीं- रेपिस्ट के हाथ-पैर और नाक-कान काट देना चाहिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 2:16PM | Updated Date: Jun 12 2019 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। छोटी बच्चियों से रेप और हत्या की घटनाओं से देश के बाकी जगहों की तरह मध्य प्रदेश भी सहमा हुआ है। इसे लेकर हर तरफ लोगों में गुस्सा और नाराजगी है। धरना-प्रदर्शन और आरोपियों को फांसी देने की मांग उठ रही है। इसके बीच कमलनाथ सरकार की एक मंत्री ने कहा है कि रेपिस्ट को केवल फांसी देना ही काफी नहीं है। उसे इससे भी कड़ी सज़ा देना चाहिए। 
 
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी का बयान आया है।  कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री इमरती देवी का कहना है कि रेपिस्ट को फांसी की सज़ा देना काफी नहीं है। बल्कि दोषियों को चौराहे पर खड़ा कर उसके हाथ-पैर और नाक-कान काट देना चाहिए।  दोषियों को ऐसी सजा दी जाना चाहिए कि समाज में फिर कोई ऐसा अपराध करने से डरे।
 
दरअसल इमरती देवी बुधवार को भोपाल में तीन दिन पहले रेप और हत्या की शिकार बच्ची के परिवार से मिलने उसके घर गई थीं।  उन्होंने कहा कि झोपड़-बस्तियों के बाहर पुलिस चौकी होना चाहिए। बस्ती में रहने वालों का वेरिफिकेशन ज़रूरी है, ताकि ऐसी घटनाएं फिर कभी ना हों। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »