28 Mar 2024, 22:22:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बाबा रामदेव बोले - तीसरा बच्चा पैदा होते ही मां-बाप से छिने वोट देने का अधिकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 5:33PM | Updated Date: May 26 2019 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। योग गुरू और कारोबारी बाबा रामदेव ने कहा है कि भारत सरकार को एक कानून लाना चाहिए, जिसके तहत दो से ज्यादा बच्चे होने पर वोट देने का अधिकार खत्म कर दिया जाए। ताकि जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सके। वहीं उन्होंने देश भर में गाय के मांस और शराब पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध की मांग की है। 
 
रामदेव ने रविवार को कहाकि जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, जो देश के लिए चिंता की है। ऐसे में जनसंख्या को नियंत्रण में करने के लिए सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए की किसी भी परिवार में तीसरा बच्चा जन्म लेता है तो उस बच्चे को वोट करने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। रामदेव ने कहा, भारत में जनसंख्या पर तभी काबू हो सकता है, जब सरकार तीसरा बच्चा पैदा होने पर वोट देने, चुनाव लड़ने और सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं को खत्म किया जाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »