29 Mar 2024, 18:35:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को दी सलाह - अगले 24 घंटे रहे सतर्क और चौकन्ना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 2:33PM | Updated Date: May 22 2019 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं से अगले 24 घंटे के दौरान सतर्क और चौकन्ना रहने को कहा है, राहुल ने अपने ट्ववीट संदेश के जरिए कार्यकर्ताओं से यह आहवान किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा 'कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं , अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। जय हिन्द।'
 
19 मई को देशभर में जारी हुए एग्जिट पोल नतीजों में अधिकतर एग्जिट पोल लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार की तरफ इशारा कर रहे हैं, एग्जिट पोल नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत का दावा किया जा रहा है। अब सबकी नजर गुरुवार 23 मई को आने वाले चुनाव नतीजों पर टिकी हुई है। नतीजों से पहले राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं से निराश नहीं होने और सतर्क रहने के लिए कहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »