19 Apr 2024, 06:03:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एरीट्रिया में सोशल मीडिया पर रोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2019 9:21PM | Updated Date: May 15 2019 9:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अस्मारा। अफ्रीकी देश एरीट्रिया में सोशल मीडिया पर रोक लगा दी गयी है। बीबीसी न्यूज रिपोर्ट के अनुसार रोक लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि सरकार ने सोशल मीडिया पर रोक लगायी है ताकि लोग इसका इस्तेमाल विरोध प्रदर्शन के लिए न कर सकें जिससे 24 मई को स्वतंत्रता दिवस समारोह में बाधा न पहुंचे। अब लोग वीपीएन के माध्यम से संदेश भेज रहे हैं। देश में राजनीतिक सुधार की कमी को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। एक दलीय देश 1993 में आजाद हुआ और शासन राष्ट्रपति इसाईस अफवेरकी के हाथों में है। इंटरनेट विश्व आंकड़ों के अनुसार एरिट्रिया विश्व के सबसे कम इंटरनेट उपलब्धता वाला देश है। आंकड़ों के अनुसार 2018 में देश में केवल 71000 हजार इंटरनेट उपभोक्ता थे। एरीट्रिया में संचार पर पूरी तरह से सरकार का नियंत्रण है। यहां किसी तरह का निजी मीडिया नहीं और मोबाइल फोन के माध्यम से इंटरनेट सेवा नहीं लिया जा सकता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »